Best Upcoming Cars August 2025 – Renault Kiger Facelift, VinFast VF7 और Volvo XC60 Facelift

By
On:

Follow Us

Best Upcoming Cars August 2025:- भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए काफी खास होने वाला है। इस महीने कई प्रमुख कार कंपनियां अपनी नई या फेसलिफ्टेड कारों को लॉन्च करने जा रही हैं। खासकर Renault Kiger Facelift, VinFast VF7 और Volvo XC60 Facelift चर्चाओं में बनी हुई हैं। आइए, हम सब जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।

Best Upcoming Cars August 2025 – Renault Kiger Facelift

Best Upcoming Cars August 2025 – Renault Kiger Facelift
Renault Kiger Facelift

संभावित लॉन्च: अगस्त 2025 के अंत तक

संभावित कीमत: ₹6 लाख से शुरू

इंजन विकल्प: 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (72hp) व 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल (100hp)

गियरबॉक्स: 5-स्पीड मैन्युअल/AMT (नैचुरली एस्पिरेटेड), 5-स्पीड मैन्युअल/CVT (टर्बो)

फेसलिफ्टेड Kiger में Renault का नया मल्टी-डायमंड लोगो, रिडिजाइंड बम्पर, नए हेडलैंप और टेललैंप्स, नई ग्रिल और बदला हुआ अलॉय व्हील डिज़ाइन मिलेगा। इंटीरियर में प्रीमियम मैटीरियल, नई अपहोल्स्ट्री, वायरलेस Android Auto & Apple CarPlay के साथ 8-इंच टचस्क्रीन मिलता है। सेफ्टी फीचर्स में ड्यूल एयरबैग्स, ABS, और मानक फीचर्स शामिल हैं। सनरूफ की सुविधा नहीं होगी। इसकी सबसे बड़ी ताकत बेहतर लुक, भरोसेमंद इंजन और बजट में SUV एक्सपीरिएंस है

Read more:- New Renault Triber 2025 लॉन्च – 6 एयरबैग

Best Upcoming Cars August 2025 – VinFast VF7

Best Upcoming Cars August 2025 – VinFast VF7
VinFast VF7

संभावित लॉन्च: अगस्त 2025

संभावित कीमत: ₹50 लाख के आसपास

प्रकार: फुली इलेक्ट्रिक SUV

ड्राइवट्रेन: FWD/ AWD, 1 या 2 मोटर ऑप्शन

VinFast VF7 एक मिड-साइज़ इलेक्ट्रिक SUV है, जो वियतनामी कंपनी VinFast की भारतीय बाजार में डेब्यू करेगी । इसमें 70.8kWh बैटरी, करीब 450-496km की रेंज (कंपनी दावा), और 201bhp तक की पावर मिलती है। टेक्नोलॉजी के लिहाज़ से इसमें 12.9-इंच टचस्क्रीन, हेड-अप डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, ADAS जैसे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं। भारत में इसकी असेंबली तमिलनाडु के प्लांट में होगी, जिससे स्पेयर और सर्विसिंग भी सुविधाजनक रहेगी।

Read more:- Vietnam की Best इलेक्ट्रिक कार कंपनी Vinfast की बुकिंग

Best Upcoming Cars August 2025 – Volvo XC60 Facelift

Best Upcoming Cars August 2025
Volvo XC60 Facelift

संभावित लॉन्च: अगस्त 2025 की शुरुआत

कीमत: ₹71.90 लाख (एक्स-शो रूम)

 इंजन: 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल (माइल्ड-हाइब्रिड), 250hp पावर, 8-स्पीड ऑटोमैटिक

Volvo XC60 Facelift प्रीमियम SUV सेगमेंट को रीफ्रेश करती है। इसमें subtle डिज़ाइन बदलाव जैसे फ्रेश ग्रिल, नये 19-इंच अलॉय व्हील्स, और इंटरनैशनल वर्जन से थोड़ा अलग टेललैम्प और बम्पर हैं। इंटीरियर में ज्यादा बड़ा 11.2-इंच टचस्क्रीन (Google के साथ), 15-स्पीकर 1,410W Bowers & Wilkins ऑडियो सिस्टम, लेदर सीट्स, मसाज फंक्शन, लेवल-2 ADAS (सभी सुरक्षा फीचर्स) मिलते हैं।

Read more:- New Range Rover electric SUV का लॉन्च 2026 तक टला

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment