Vinfast, Vietnam की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी दक्षिण भारत में अपने पहले manufacturing plant का उद्घाटन किया है और इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में तहलका मचाने के लिए तैयार है। तमिलनाडु में 2 अरब डॉलर के निवेश के साथ, Vinfast का लक्ष्य सालाना 1,50,000 कार बनाने का लक्ष्य है। कंपनी इस महीने के अंत में अपनी कारों को भारतीय शोरूम में पेश करने की उम्मीद में लगी है।
आने वाली नई कारें
Vinfast तीन प्रमुख इलेक्ट्रिक SUV भारत के बाजार में लाने जा रही है:
विनफास्ट VF7 कंपनी का प्रीमियम मॉडल है जो अगस्त 2025 में लॉन्च होने वाला है। इस इलेक्ट्रिक SUV की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये है। यह Earth, Wind और Sky – तीन वैरिएंट में उपलब्ध होगी। 15 जुलाई से इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और ग्राहक सिर्फ 21,000 रुपये में इसे बुक कर सकते हैं।
विनफास्ट VF6 सितंबर 2025 इसे मिड-रेंज में लॉन्च करने वाली है। इसकी अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये है। यह कार भी इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में है और उच्च रेंज के साथ आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस होगी।

विनफास्ट VF3 कंपनी का सबसे सस्ता मॉडल है जो फरवरी 2026 में लॉन्च होगा। यह एक 2-डोर माइक्रो इलेक्ट्रिक SUV है जिसकी कीमत 10 लाख रुपये के आसपास होगी। इसमें 215 किमी की रेंज और 39 bhp की पावर होगी। यह MG Comet EV और Tata Tiago EV की प्रतिस्पर्धा करेगी।

Vinfast की भविष्य के प्रीमियम मॉडल
विनफास्ट VF9 कंपनी का सबसे महंगा मॉडल है जो 65 लाख रुपये की अनुमानित कीमत के साथ आएगा। यह 6 और 7-सीटर दोनों कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध होगी। इसमें 123 kWh की बैटरी पैक के साथ 531 किमी की रेंज होगी।

तकनीकी विशेषताएं
- 15.6 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम
- एलेक्सा AI वॉयस असिस्टेंट
- ओवर-द-एयर अपडेट्स की सुविधा
- VinFast ऐप के जरिए रिमोट कंट्रोल
- 11 एयरबैग्स और पूर्ण ADAS सुरक्षा प्रणाली
कीमत और वेरिएंट
मॉडल | अनुमानित लॉन्च | अनुमानित कीमत | मुख्य विशेषताएँ | सेगमेंट/प्रतिस्पर्धा |
VF7 | अगस्त 2025 | 50 लाख रुपये | Earth, Wind, Sky वैरिएंट, प्रीमियम फीचर्स, प्री-बुकिंग ₹21,000 | प्रीमियम SUV सेगमेंट |
VF6 | सितंबर 2025 | 25 लाख रुपये | मिड-रेंज इलेक्ट्रिक SUV, आधुनिक तकनीकी सुविधाएँ | मिड-रेंज SUV |
VF3 | फरवरी 2026 | 10 लाख रुपये | 2-डोर माइक्रो SUV, 215km रेंज, 39bhp पावर | किफायती EV; MG Comet EV, Tata Tiago EV से मुकाबला |
VF9 | TBA | 65 लाख रुपये | लक्ज़री SUV, 6/7-सीटर, 123kWh बैटरी, 531km रेंज | प्रीमियम/Luxury EV SUV |