Tata Safari Vs Harrier:- भारत के SUV बाजार में टाटा मोटर्स की बेहद लोकप्रिय दो कार हैं – टाटा सफारी और टाटा हैरियर। ये दोनों ही SUV अपने दमदार लुक, पावरफुल इंजन और एडवांस फीचर्स के लिए जानी जाती हैं। अगर आप सभी अभी कंफ्यूज हैं कि टाटा सफारी लें या हैरियर, तो यह आर्टिकल हम सभ के लिए है। आइए हम सभ जानते हैं इन दोनों SUV के फीचर्स, परफॉरमेंस और प्राइस।
Tata Safari Vs Harrier डिजाइन व एक्सटीरियर
Safari का लुक बेहद मस्कुलर और प्रीमियमनुमा है। इसका साइज Harrier से बड़ा है और यह रोड पर शानदार प्रजेंस दिखाती है। इसमें 6 और 7 सीटर वेरिएंट मिलते हैं, जो परिवार के लिए बेस्ट हैं। वही Harrier भी एग्रेसिव स्टाइल, LED DRLs, मस्कुलर बोनट और शानदार रोड प्रजेंस के साथ आती है। यह 5 सीटर SUV है, इसका डिजाइन में भीड़ कोअपनी तरफ खिचती है
Tata Safari Vs Harrier इंटीरियर और कंफर्ट

Safari में कैप्टन सीट्स (6 सीटर वेरिएंट) और 7 सीट लेआउट के साथ 3rd रो में भी अच्छा स्पेस मिलता है, पर लंबे लोगों को तीसरी रो में थोड़ी परेशानी हो सकती है। केबिन प्रीमियम है – लेदर सीट्स, सोफ्ट-टच डैशबोर्ड, पैनोरमिक सनरूफ, 12.25 इंच टचस्क्रीन, 10 स्पीकर JBL साउंड, वायरलेस चार्जर आदि फीचर्स मिलते हैं। वही Harrier के केबिन में 5 लोग आराम से बैठ सकते हैं। इसमें भी प्रीमियम टच, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, 10.25 इंच डिजिटल डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर, JBL ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। केबिन में स्पेस व स्टोरेज भी शानदार है।
Read more:- Tata Harrier EV: 2025 लॉन्च हुई क्या इसका मुकाबला महिंद्रा की XEV 9e से होगा ?
Safari Vs Harrie इंजन और परफॉर्मेंस

| फीचर | टाटा हैरियर | टाटा सफारी |
| इंजन | 2.0L टर्बो डीजल, 1956cc | 2.0L टर्बो डीजल, 1956cc |
| पावर | 170PS @ 3750rpm | 170PS @ 3750rpm |
| टॉर्क | 350Nm @ 1750-2500rpm | 350Nm @ 1750-2500rpm |
| ट्रांसमिशन | 6-स्पीड MT/ऑटोमेटिक | 6-स्पीड MT/ऑटोमेटिक |
| माइलेज (क्लेम्ड) | 16.8kmpl | 16.3kmpl |
| सीटिंग क्षमता | 5 सीटर | 6/7 सीटर |
| बूट स्पेस | 445L | 420L |
Tata Safari Vs Harrier सेफ्टी और टेक्नोलॉजी

दोनों SUVs में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, लेवल 2 ADAS, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट अलर्ट आदि सेफ्टी फीचर्स हैं और इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो-ऐप्पल कारप्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स आदि दोनों में मिलती हैं।
Tata Safari Vs Harrier की कीमत
Tata Harrier की कीमत 15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है जब की Safari की शुरुआती कीमत 15.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है ऑन-रोड प्राइस और फीचर-टू-फीचर सफारी थोड़ी महंगी है।
| Model | Variant | Price (INR) |
| Harrier | Smart | 14,99,990 |
| Harrier | Pure X | 17,99,000 |
| Harrier | Adventure X | 18,99,000 |
| Harrier | Adventure X+ | 19,34,000 |
| Harrier | Fearless X | 22,34,000 |
| Harrier | Fearless X+ | 24,44,000 |
| Safari | Smart | 15,49,990 |
| Safari | Pure X | 18,49,000 |
| Safari | Adventure X+ | 19,99,000 |
| Safari | Accomplished X | 23,09,000 |
| Safari | Accomplished X + (7S) | 25,09,000 |
| Safari | Accomplished X + (6s) | 25,19,000 |





